फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आदमखोर कुतों ने विवाहिता को नोंचा

आदमखोर कुतों ने विवाहिता को नोंचा

Fri, 29 Mar 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
आदमखोर कुतों ने विवाहिता को नोंचा
आदमखोर कुत्तों ने विवाहिता को जख्मी किया
विज्ञापन

छपार। गांव बरला में मायके में मिलने आई विवाहिता को आदमखोर कुत्तों ने नोच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विवाहिता पिता का खाना लेकर खेतों पर जा रही थी, जिसे कुत्तों ने घेरकर नोंच डाला। विवाहिता को गंभीर हालत में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

थाना क्षेत्र के गांव बरला निवासी कर्णसिंह की विवाहित बेटी आरती कुछ दिन पूर्व ससुराल से मायके मिलने के लिए आई हुई थी। बुधवार को कर्णसिंह खेतों में काम कर रहा था। शाम के समय आरती पिता का खाना लेकर खेत पर जा रही थी। इसी दौरान जंगल में उस पर आदमखोर कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने आरती को चारों तरफ से घेरकर उसे नोच कर लहूलुहान कर दिया। आरती की चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बामुश्किल कुत्तों के चंगुल से विवाहिता को बचाया। इसके बाद विवाहिता को पीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे पहले जिला अस्पताल और फिर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल विवाहिता को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed