फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डीएम ने प्रशिक्षणार्थी बन देखी ट्रेनिंग

डीएम ने प्रशिक्षणार्थी बन देखी ट्रेनिंग

Mon, 25 Mar 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने प्रशिक्षणार्थी बन देखी ट्रेनिंग
डीएम ने प्रशिक्षणार्थी बन देखी ट्रेनिंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में लोकसभा चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग के दौरान डीएम अजय शंकर पांडेय चुपचाप बैंच पर जाकर बैठ गए और उन्होंने देखा कि ट्रेनिंग सही प्रकार दी जा रही है या नहीं।
डीएम पांडेय, सीडीओ अर्चना वर्मा, डिप्टी कलक्टर कुमार भूपेंद्र व डीडीओ के साथ अंतिम बेंच पर बैठ गए और प्रशिक्षण की प्रक्रिया को देखा और सुना। डीएम ने कक्ष में बैठकर प्रोजेक्टर पर कार्मिकों से प्रक्रिया को कराकर देखा। प्रशिक्षणार्थियों के बीच बैठकर उनकी जिज्ञासाओं को समझा और मास्टर ट्रेनर की प्रशिक्षण क्षमता का भी आकलन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारी सभी मतदान केंद्रों पर पूर्ण तैयारियों के साथ जाएंगे। सभी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों से कहा कि ट्रेनर से ईवीएम मशीनों की छोटी-छोटी बारीकियों के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें। सभी ईवीएम व वीवीपैट से मतदान का प्रशिक्षण प्राप्त कर लें, जिससे 11 अप्रैल को मतदान केंद्रों पर कोई दिक्कत न हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अपनी ड्यूटी सतर्कता, ईमानदारी व निष्पक्षता से करें। प्रशिक्षण प्राप्त करने में और ड्यूटी पर कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सदर तहसील में प्रत्येक कार्य दिवस के दिन प्रात: 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक ईवीएम वीवीपैट की व्यवस्था व मास्टर ट्रेनर उपलब्ध रहेंगे। यदि किसी की समझ में कुछ नहीं आया है तो वह प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन


23 पीठासीन अधिकारी रहे अनुपस्थित
मुजफ्फरनगर। रविवार को प्रशिक्षण के दौरान 23 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे। डीएम ने कहा कि अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशिक्षण में जो गैर हाजिर रहे उनमें खतौली के सहायक अध्यापक ओमसिंह, खतौली सिंडीकेट बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक विकास खंडूरी, कुंद कुंद जैन पीजी कालेज खतौली की सहायक प्रवक्ता अर्चना, राजकीय कन्या भैंसी की प्रवक्ता प्रीति राठी, पंजाब एण्ड सिंध बैंक के सहायक प्रबंधक जीवन जोत सिंह, नवीन मंडी स्थल पंजाब नेशनल बैंक के लिपिक सुचित यादव, कैनरा बैंक खतौली के सहायक प्रबंधक अनिल सरदार, बुढ़ाना के सहायक अध्यापक सुरेंद्र तोमर, चरथावल के सहायक अध्यापक आकाश कुमार, जानसठ की प्रधानाध्यापक सावित्री देवी, आबकारी के सुनील कुमार, खतौली के सहायक अध्यापक हरेंद्र सिंह, जानसठ के सहायक अध्यापक उवेश, कृषि विभाग के निशांत, आईडीबीआई सदर बाजार के सुनीत कुमार, गन्ना विकास परिषद मोरना के नसीर अहमद, जैन कन्या प्रेमपुरी की प्रवक्ता अशोक कुमारी, कॉपरेटिव के राजीव लोचन तिवारी, सदर की सहायक अध्यापिका ममता रानी, चरथावल के समीउद्दीन, पुरकाजी की ममता सिंह, जानसठ की नीलम गुप्ता, सीडीपीओ सीमा चौधरी शामिल हैं। डीएम ने बताया कि इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed