फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रामपुर बाईपास चौड़ीकरण से सुधरेंगे हालात

रामपुर बाईपास चौड़ीकरण से सुधरेंगे हालात

Sat, 19 Jan 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बाईपास चौड़ीकरण से सुधरेंगे हालात
रामपुर बाईपास के चौड़ीकरण से विकास को लगेंगे पंख
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रामपुर बाईपास के उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण को हस्तांतरित होने से इसके चौड़ीकरण की राह खुल गई है। प्रदेश सरकार के इस फैसले से स्थानीय निवासी खुश हैं। दरअसल स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले इस मार्ग के बनने से रामपुर के लोगों को बड़ा लाभ होगा और इस गांव के विकास के रास्ते खुलेंगे।

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर वाया देवबंद राज्यमार्ग और रुड़की जाने वाले नेशनल हाईवे 58 को रामपुर तिराहा के पास करीब 1.20 किलोमीटर लंबा बाईपास जोड़ता है। प्रदेश सरकार ने इस मार्ग को राज्य राजमार्ग प्राधिकरण को दे दिया है। अब इसे फोरलेन बनाया जाएगा। मार्ग के दोनों ओर रामपुर गांव की आबादी है। फिलहाल सड़क की स्थिति खराब है। स्थानीय निवासी राजेश त्यागी ने बताया कि शाम को इस मार्ग पर ज्यादा ट्रैफिक रहता है। फोरलेन बन जाने से काफी लाभ मिलेगा। वृंदा प्रसाद कुशवाह कहते हैं कि सड़क टूटी हुई पड़ी है। मार्ग की लंबाई तो ज्यादा नहीं है, लेकिन यह काफी अहम है। यह स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे को जोड़ता है। इसलिए ट्रैफिक की भी भरमार रहती है। चौड़ीकरण हो जाने से काफी लाभ होगा। सुशील कुमार का कहना है कि रुड़की हाईवे और सहारनपुर हाईवे पर घूमकर जाने के बजाय वाहन रामपुर बाईपास से गुजरते हैं। इससे करीब 800 मीटर की दूरी कम हो जाती है। बाईपास के चौड़ीकरण से निश्चित रूप से यात्रियों को लाभ मिलेगा। बिट्टू का कहना है कि मार्ग का चौड़ीकरण हो जाने से रामपुर गांव का विकास होगा। यह गांव स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे के बीच में है। बाईपास गांव के बीच से होकर गुजरता है। मार्ग का चौड़ीकरण हो जाने से गांव के विकास को पंख लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed