{"_id":"5c0d5ecabdec2241505b9dfd","slug":"151544380106-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म सभा में जिले से पहुंचे हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म सभा में जिले से पहुंचे हजारों लोग
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्म सभा में जिले से पहुंचे हजारों लोग
मुजफ्फरनगर। दिल्ली रामलीला मैदान में हुए धर्म सभा में भाग लेने के लिए जिले से हजारों लोग पहुंचे। सुबह सात और आठ बजे के बीच सभी वाहन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली धर्म सभा में पहुंचने वालों में सांसद, विधायक, भाजपा के नेता, संघ के पदाधिकारी शामिल रहे।
दिल्ली पहुंचने को लेकर सुबह के समय शहर सहित जनपद के सभी कस्बों और बड़े गांवों में उत्साह था। 224 बसों में हिंदू संगठनों से जुड़े लोग और भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। वहीं, निजी वाहनों से भी लोग ने धर्म सभा में शामिल होने पहुंचे। सांसद डॉ. संजीव बालियान, विधायक बुढ़ाना उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी, चरथावल विधायक विजय कश्यप, शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल अपनी टीमों के साथ पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी सहित सभी पदाधिकारी धर्म सम्मेलन में शामिल हुए। संघ, विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बसों आदि की जिम्मेदारी सौंपी गई। संघ के संजय लखान ने बताया कि जिले से 12657 लोगों ने धर्म सभा में भाग लिया। सभी कार्यकर्ताओं में धर्म सभा को लेकर उत्साह रहा।