{"_id":"5bc4df40bdec2269af6484a3","slug":"151539628864-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में पलटी, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में पलटी, पांच लोग घायल
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
कार खाई में पलटी, पांच लोग घायल
खतौली। गांव पमनावली के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि कार सवारों को मामूली चोटें पहुंची। गांव छछरपुर निवासी रोशन सोमवार को स्कार्पियो से अपने परिवार के लोगों को लेकर रिश्तेदारी में जा रहा था। गांव पमनावली के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। कार के खाई में पलटने से रोशन सहित परिवार के पांच लोगों को मामूली चोटें पहुंची। राहगीरों ने घायलों का गांव के प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया।