फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रदूषण फैलाया तो हटवाया जाएगा हड्डी गोदाम

प्रदूषण फैलाया तो हटवाया जाएगा हड्डी गोदाम

Tue, 16 Oct 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रदूषण फैलाया तो हटवाया जाएगा हड्डी गोदाम
मंसूरपुर। गांव बेगराजपुर में चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद डॉक्टर संजीव बालियान ने कश्यप धर्मशाला में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने इस अवसर पर कश्यप धर्मशाला का मुख्य गेट, चारदीवारी व प्लास्टर कराने की घोषणा की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि गांव के पास एक हड्डी गोदाम है। जिससे हर समय दुर्गंध आती रहती है। जिस कारण ग्रामीणों का सांस लेना मुश्किल हो गया है तथा इससे कई बीमारियां फैल रही है। हड्डी गोदाम को तुरंत हटवाने की मांग की। सांसद ने ग्रामीणों के सामने ही फोन पर प्रदूषण विभाग के अधिकारियों से बात की तथा अधिकारियों को मंगलवार के दिन हड्डी गोदाम पर पहुंच कर जांच करने के निर्देश दिए। कहा कि यदि हड्डी गोदाम प्रदूषण फैला रहा है तो उसे हटवाया जाएगा। इसके बाद सांसद ने मंसूरपुर गांव में जन समस्याएं सुनी। वहां एक बुजुर्ग महिला अत्री ने अपने दिव्यांग बेटे ओमपाल का ऑपरेशन कराने का निवेदन किया। सांसद ने बुजुर्ग महिला को सरकारी सहायता से ऑपरेशन कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed