{"_id":"5b8d848642c79246353bcafc","slug":"151536001158-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया
मुजफ्फरनगर। हाइड्रो इलेक्ट्रानिक इंपलाइज यूनियन के विद्युत कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार जारी रखा। शामली रोड सब स्टेशन पर हुई बैठक में लड़ाई को मजबूती से लड़ने का निर्णय हुआ।
सब स्टेशन ग्राउंड में हुई बैठक में संगठन के संरक्षक जगरोशन लाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट समान पद समान वेतन की बात कही है। संविदा कर्मचारियों के साथ सीधे धोखा हो रहा है, उनका उत्पीडऩ किया जा रहा है। कार्य बहिष्कार जारी रखने के निर्णय पर कायम रहने की बात कही गई। जब तक मांगे पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। मुकेश खन्ना, जहीर अहमद, नीटू, पिंटू आदि ने विचार रखे।
मेधावियों को सम्मानित करेगा अग्रसेन ट्रस्ट
मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसेन स्मारक ट्रस्ट समाज के मेधावियों को सम्मानित करेगा। नईमंडी के साई विहार में सत्यप्रकाश मित्तल की अध्यक्षता और प्रदीप गोयल के संचालन में हुई बैठक में प्रबंधक पुरुषोत्तम सिंघल ने कहा कि वैश्य समाज के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। एमबीबीएस, सीए, आईआईटी, आईएएस, पीसीएस में इस वर्ष चयनित मेधावियों का सम्मान होगा। राजकुमार तायल, मित्रसेन अग्रवाल, महेश जिंदल, सुरेंद्र बंसल, श्यामलाल बंसल, विनोद कुमार, अजय अग्रवाल, योगेंद्र मित्तल, अजय तायल आदि रहे।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। वार्ड तीन की सभासद पिंकी ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर शहर में फोगिंग कराने की मांग की है। बारिश में मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए इसे जरुरी बताया है। बीमारियों पर अंकुश के लिए जिला प्रशासन को ठोस कदम उठाने होंगे।