फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सांसद व विधायक और डीएम ने किया खादर का दौरा।

सांसद व विधायक और डीएम ने किया खादर का दौरा।

Sun, 15 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सांसद व विधायक और डीएम ने किया खादर का दौरा।
पुरकाजी। सोलानी नदी में समुंदर सोक रुक जाने से पानी की निकासी नहीं होने की जानकारी मिलने पर शनिवार को सांसद, विधायक और डीएम ने खादर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने संबंधित विभाग को सोलानी नदी की सफाई कराने और पुल को शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश का पानी सोलानी नदी में आ रहा है। जिसके साथ बहकर आया समुंदर सोक खादर के ग्राम शेरपुर के निकट बने लोहे के पुल में फंसकर रुक जाने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिससे शुक्रवार शाम सोलानी नदी का पानी ग्राम शेरपुर के पास बने रपटे पर आ गया था। इसके अलावा जंगलों में पानी आ जाने से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया था। जिससे घबराए ग्रामीणों ने विधायक व तहसील कर्मियों को जानकारी देकर सोलानी नदी की सफाई कराने की मांग की थी। शनिवार को बिजनौर सांसद कुंवर भारतेेंद्र व पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल और डीएम खादर पहुंचे। ड्रेनेज विभाग के कर्मचारियों को सोलानी नदी में फंसे समुंदर सोक की सफाई कराने और सेतू निगम विभाग को वहां पर रखे दो लोहे के पुलों में से एक पुल को ग्राम रामनगर के रास्ते पर लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद ने सोलानी नदी की सफाई के लिए 1 लाख 51 हजार रुपये देने की घोषणा की और विधायक ने 51 हजार रुपये का चेक डीएम को दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान बढ़ीवाला से जोगेंद्र सिंह, बाबू सिंह पंवार, बंटी प्रधान के अलावा हरिराम सक्सेना, विरेंद्र सिंह, ललित गुप्ता, केपी सिंह, नरेश गुर्जर, मनोज चौहान आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। उसके उपरांत सांसद व डीएम ग्राम अलमावाला पहुंचे जहां पर पूर्व प्रधान बालेंद्र सिंह, बलिहार सिंह, भगवत सिंह, मंजीत सिंह आदि ने उन्हें बाढ़ सहित क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराकर निराकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूकता रैली निकाली
पुरकाजी। उत्तर प्रदेेश कौशल विकास मिशन द्वारा युवा कौशल जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में कौशल परीक्षण केंद्र द्वारा शनिवार को कस्बे में रैली निकाली गई। शुभारंभ इंस्पेक्टर विजय सिंह ने किया गया रैली परीक्षण केंद्र से आरंभ होकर हाइवे व गली मोहल्ले से होती हुई परीक्षण केंद्र पर ही संपन्न हुई। जिसमें मौजूद छात्र छात्राओं ने कौशल मिशन के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। रैली में कवंल सिंह, अनुज कुमार, वसीम अहमद, शमशुल, आरिफ, सचिन कुमार, सोनू, हसीन अहमद, राजीव, रेशमा, सोनिया, समर जहां, पूजा, सलमा, मनीष राठी, राहुल, महराज, शादान, आलोक, रवि आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed