{"_id":"5b27f8504f1c1bb0318b7812","slug":"151529346128-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिनवाणी हमें सत्य का ज्ञान व मार्गदर्शन कराती है-महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिनवाणी हमें सत्य का ज्ञान व मार्गदर्शन कराती है-महाराज
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। भागीरथी जैन मंदिर और पीसनोपाड़ा जैन मंदिर में आचार्य भारत भूषण व एलाचार्य क्षमाभूषण महाराज के सान्निध्य में श्रुत पंचमी महोत्सव के पावन उत्सव पर मां जिनवाणी की शोभायात्रा निकाली गई। सोमवार सुबह सभी मंदिरों की प्रभातफेरी की गई। इसके साथ ही पीत वस्त्रों में श्रद्धालुओं ने शांतिधारा मंत्रोच्चार के साथ करते विश्व शांति की कामना की।
पालकी को धार्मिक ग्रंथ के साथ लेकर चलने का दृश्य अत्यंत मनोहारी था। शोभायात्रा ने बाजार परिसर में स्थित सभी मंदिरों की परिक्रमा की। श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। भक्तगण शोभायात्रा में भक्ति नृत्य करते हुए धर्म की शिक्षाओं पर आधारित भजन गाते हुए चल रहे थे। धर्मसभा में भारत भूषण, क्षमा भूषण और शिवभूषण महाराज ने कहा कि जिनवाणी हमें जीवन में सत्य का ज्ञान कराती है और हमारा मार्गदर्शन करती है। हमें जीवन में स्वाध्याय का नियम लेना है। स्वाध्याय से आत्मा की शुद्धि होती है। हमें नित्य प्रतिदिन देव दर्शन करना है। यह उत्साह धर्म प्रभावना का एक महान अनुष्ठान है। हम सभी को धर्म का प्रचार प्रसार करते हुए संस्कृति की रक्षा करते हुए सामाजिक संगठन मजबूत करना है। शोभायात्रा में बैंड मधुर भजन प्रस्तुत कर रहे थे। मौके पर कल्पेंद्र, राजकुमार प्रवक्ता, अशोक सर्राफ, एलएम जैन, पारस, राजेंद्र दादरी, हंस कुमार, मुकेश, राजीव बैंक वाले, पतेंद्र, वैभव सभासद, गौरव, कुलदीप प्रवक्ता, अजय, नीरज, शिखरचंद, हितेश, राजेश जैन, जयभगवान, डॉ. आशा, डॉ. ज्योति जैन, करुणा, बीना, शक्ति आदि उपस्थित रहे।