{"_id":"5ae2281c4f1c1b350a8b6adc","slug":"151524770844-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी संघ ने ईओ को नोटिस दे हडताल की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी संघ ने ईओ को नोटिस दे हडताल की चेतावनी दी
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ ने ईओ विकास सैन को नोटिस देते हुए 24 घंटे के अंदर मांगे पूरी नहीं होने पर काम बंद हड़ताल की चेतावनी दी है।
टाउनहॉल में सफाई कर्मचारी संघ कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष राजेश उटवाल ने कहा कि दो वर्षों से आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई कार्य कर रहे 118 ठेका सफाई कर्मियों को पांच माह का वेतन दिए बिना सफाई कार्य से हटा दिया गया। हटाए गए 118 सफाई कर्मचारियों के सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल को हुई बोर्ड बैठक में सभासदों द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था के लिए 250 सफाई कर्मचारी सफाई कार्य हेतु रखने की बोर्ड में पुरजोर मांग रखी है। उन्होंने कहा कि रेहडे़ टूट गए हैं, इसलिए तीन सौ रेहरे अतिशीघ्र दिलाए जाने की मांग की है। बैठक में मदनलाल, श्यामलाल, सूरज, सुधा, राजकुमार, काला टांक, अरुण भारती, अमित, सुधा, कल्लू, मुन्ना, सोनू आदि मौजूद रहे।