{"_id":"5a64e1684f1c1b6f268b59f6","slug":"151516560744-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियम तोड़े तो घर पहुंचेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियम तोड़े तो घर पहुंचेगा चालान
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
विदेश की तरह अब मुजफ्फरनगर में भी यातायात नियम तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन स्वामी के घर चालान पहुंचेगा। इसके लिए उम्मीद एक नई पहल योजना चलाई गई है। इस योजना में यातायात विभाग का ड्रीम साफ्टवेयर कार, बाइक के नंबर से स्वामी का नाम और पता खोजेगा। उसके बाद विभागीय अधिकारी जुर्माना लगाकर चालान उसके घर भिजवाएंगे।
ट्रैफिक पुलिस ने शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के साथ वाहनों चालकों पर सख्ती करने के लिए नई योजना लागू की है। उम्मीद एक नई पहल के तहत विभाग ने 9719272677 व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। यह नंबर सार्वजनिक है, जिस पर यातायात नियमों केा तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति की जानकारी दी जा सकती है। आम से लेकर खास तक इस नंबर के जरिये नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन की डिटेल और उसके फोटो को भेज सकता है। मेसेज करते समय वाहन का पंजीकरण संख्या जरूर लिखे। इसके बाद विभागीय अधिकारी उस नंबर को ड्रीम साफ्टवेयर के जरिये ट्रैस करेंगे। साफ्टवेयर से वाहन स्वामी का नाम-पता लेने के बाद उसका चालान तैयार होगा। यह चालान विभागीय कर्मचारी वाहन स्वामी के घर भेजेंगे। चालान घर भेजकर जुर्माना वसूला जाएगा। एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया ने बताया कि नई व्यवस्था से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम लगेगी। साथ ही लोगों में जागरूकता भी आएगी। ऐसे में हेल्प लाइन सेवा शुुरू की गई, जिसमें कोई भी व्यक्ति व्हाट्सएप कर यातायात के नियम तोड़ने वालों की जानकारी दे सकता है।