{"_id":"5a6241064f1c1b7d268b5615","slug":"151516388614-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे नागरिक
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाईन में समारोह के दौरान पुलिस का सहयोग करने वाले नागरिक सम्मानित किए जाएंगे। जांबाजी दिखाते हुए बदमाशों से लोहा लेने वाले नागरिक भी पुरस्कृत होंगे। साथ ही अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों का भी सम्मान किया जाएगा। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
26 जनवरी को लेकर रोजाना पुलिस लाइन में परेड और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक एएसपी मणिलाल पाटीदार ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान होंगे। इस दौरान पुलिस कर्मी भव्य परेड करेंगे। पुलिसकर्मियों के अलावा स्कूली बच्चे देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। गणतंत्र दिवस पर थानों स्तर पर गठित गई एस-7 और एस-10 के करीब दो हजार लोगों को सम्मानित किया जाएगा। करीब दो सौ लोगों को पुलिस लाइन में डीएम और एसएसपी सम्मानित करेंगे, बाकी को थानों पर सम्मानित किया जाएगा। जांबाज नागरिकों को भी सम्मान होगा। साथ ही पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारी भी पुरस्कृत किए जाएंगे।