{"_id":"5a60f0904f1c1b60268b546a","slug":"151516302480-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पड़ी राखी से लोग परेशानहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पड़ी राखी से लोग परेशानहाल
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर पड़ी राख से लोग परेशान
जानसठ।
फैक्ट्री से निकली राख सड़क के किनारे पड़ी है। जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे दुपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी हो रही है। वहीं इसके कारण दुर्घटना होने का अंदेशा भी बना रहता है।
मुजफ्फरनगर और जानसठ मार्ग पर सड़क किनारे बने गड्ढों में फैक्ट्री व कोल्हू संचालक राख को डाल रहे हैं। हवा चलने से राख राहगीरों की आंखों में गिर जाती है। जिससे कई बार दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। सिखेड़ा निवासी अभिषेक, शिव कुमार, साजिद , राजकुमार आदि ने बताया कि सड़क पर पड़ी राख अचानक हवा के चलते उनकी आंखों में गिर गई। जिसके कारण उनके साथ दुर्घटना होने से बची। उन्होंने सड़क पर डाली गई राख हटवाने की मांग की है। एसडीएम श्याम अवध चौहान का कहना है कि सड़क किनारे राख डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।