फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चेतावनी पर नहीं जागे, अब कार्रवाई की तैयारी

चेतावनी पर नहीं जागे, अब कार्रवाई की तैयारी

Tue, 16 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
चेतावनी पर नहीं जागे,  अब कार्रवाई की तैयारी
मुजफ्फरनगर। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी धार्मिक स्थल संचालकों ने अनुमति लेने में तत्परता नहीं बरती है। इसके चलते शहरभर में करीब 50 धार्मिक स्थलों ने लाउडस्पीकर अनुमति के लिए आवेदन किया है। चेतावनी समय बीतने के बाद अब पुलिस-प्रशासन कार्रवाई को अंजाम देगा। 20 जनवरी तक धार्मिक स्थलों की सूची बनाने के साथ लाउडस्पीकर की जांच की जाएगी। उधर, जमियत उलमा-ए-हिंद के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर और समय दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। जिसमें हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेशित कर धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति के लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगाई थी। इसको लेकर 15 जनवरी तक धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की अनुमति लेने के निर्देेश दिए गए। मामले को लेकर धार्मिक स्थलों के संचालकों और पदाधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई है। समय बीतने के बाद अब पुलिस-प्रशासन मामले में कार्रवाई की तैयारियां कर रहा है। ऐसे धार्मिक स्थलों को 20 जनवरी तक चिह्नित किया जाएगा, जो बिना अनुमति के लाउडस्पीकर बजा रहे हैं। जांच-पड़ताल कर 22 जनवरी तक शासन को रिपोर्ट भेजनी है। कोतवाली थाना क्षेत्र में 200 से अधिक धार्मिक स्थल आते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य थानों में भी इसी तरह से धार्मिक स्थल बने हैं। इनकी सूची बनाने का कार्य किया जा रहा है। उधर, जमियत उलमा-ए-हिंद के जिला महा सचिव कारी मोहम्मद जाकिर हुसैन ने डीएम जीएस प्रियदर्शी से मिलकर अनुमति देने की तिथि बढ़ाए जाने की मांग की है। इसके लिए प्रदेश सरकार को भी ज्ञापन भेजा गया है। इस दौरान मौलान अब्दुल खालिक, कारी आरिफ, मोहम्मद शिबली, मोहम्मद सादिक, कारी मोहम्मद उमर, डॉ सलमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से होगी लाउडस्पीकर पर कार्रवाई
मीरापुर। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए निर्धारित 15 जनवरी तक थाना क्षेत्र के धार्मिक स्थलों, शिक्षण संस्थाओं तथा लाउडस्पीकर से प्रचार कर कारोबार करने वालो के 96 प्रार्थना पत्रों पर पुलिस ने एसडीएम को अपनी संस्तुति भेजी है। इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित तारीख के बाद बिना अनुमति चलाए जाने वाले लाउडस्पीकरों को उतारने की कार्रवाई की जाएगी।

समाजसेवी रामकृष्ण गुप्ता का निधन
मीरापुर। कस्बे के समाजसेवी 75 वर्षीय रामकृष्ण गुप्ता का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनकी शव यात्रा में कस्बे के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय रामकृष्ण गुप्ता स्थानीय कन्या इंटर कालेज, श्रीराम पब्लिक स्कूल व रामलीला समिति समेत अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं में सक्रिय रहे हैं। गंगा बैराज पर अंतिम संस्कार हुआ। उनके पुत्र वरदान गुप्ता ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed