{"_id":"5a590d094f1c1bed408b4808","slug":"151515785481-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया मंत्रमुग्ध
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया मंत्रमुग्ध
शाहपुर। स्थानीय शिक्षण संस्था आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर समारोह आयोजित किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी की वाहवाही लूटी। समारोह में अतिथियों ने बच्चों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने का आह्वान किया।
कस्बे में स्थित शिक्षण संस्था आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित समारोह का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक उमेश मालिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विधायक उमेश मालिक ने कहा कि शिक्षक चिराग की तरह होते हैं। शिक्षक छात्रों में संस्कारवान शिक्षा देने के साथ उनमें देशभक्ति का जज्बा पैदा कर राष्ट्र को मजबूत करने का कार्य करें। उन्होंने छात्रों से स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने राष्ट्र हित के कार्य कर एक मिसाल कायम की है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर देश को आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी होती है। समारोह में बच्चों ने देशभक्ति गीत, लोक नृत्य, शिक्षाप्रद नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कॉलेज के निदेशक डॉ सत्यवीर आर्य, प्रबंधक सुघोष आर्य ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य उर्मिला सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग, फोंदा कुरैशी, संजय सौदाई, शाहनवाज कुरैशी, प्रवीण कुमार, श्यामपाल कश्यप के अलावा मास्टर विक्रम सिंह, अमित कुमार, देवराज चौधरी, पंकज शर्मा, विनोद कुमार, चतर सेन सैनी आदि मौजूद रहे।