{"_id":"5a3aacb34f1c1bee688c2f2c","slug":"151513794739-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटवाया
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों, पुलिस बल को साथ लेकर कस्बे के मुख्य बाजार तथा चौराहों से अतिक्रमण हटवाया। अधिशासी अधिकारी ने चेतावनी दी कि पुन: अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अधिशासी अधिकारी ओम गिरि ने तीन दिन पहले लाउड स्पीकर से कस्बे में मुनादी करवाकर दुकानदारों को सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाने की चेतावनी दी गई थी। बुधवार को अधिशासी अधिकारी ओम गिरि कार्यालय के कर्मचारियों व पुलिस बल को साथ लेकर कस्बे में निकल पडे़। कस्बे के महावीर चौक पर उन्होंने सब्जी मंडी में अवैध रूप से फड़ लगाकर सब्जी बेचने वालों को हटवाया। अतिक्रमण हटाने वाला यह काफिला कस्बे के सैनी बाजार, छोटा बाजार, बड़ा बाजार आदि से गुजरता हुआ चला गया। कर्मचारियों ने दुकान के बाहर सड़क पर निकले दुकानें के चबूतरे तोड़ दिए। सड़क पर रखे सामान को दुकानदार आननफानन में समेटते चले गए। कस्बे के पैठ बाजार में मुख्य सड़क पर अवैध रूप से लगने वाली घास की मंडी को हटवाया गया। यह काफिला अतिक्रमण हटवाता हुआ आगे बढ़ता चला गया। दूसरी ओर काफिल के जाने के बाद दुकानदार पुन: अतिक्रमण करते चले गए। चेतावनी दी कि अवैध रूप से सड़क पर निजी वाहन खडे़ करने वालों, सड़क पर दुकानों का सामान रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।