फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नवजात के लिए भोपा -पुरकाजी पहुंची टीम

नवजात के लिए भोपा -पुरकाजी पहुंची टीम

Tue, 19 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
नवजात के लिए भोपा  -पुरकाजी पहुंची टीम
मुजफ्फरनगर। भोपा के गांव पटौली में लावारिस मिले नवजात को लेकर सीडब्ल्यूसी और महिला हैल्प लाइन ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को दोनों टीमों ने भोपा थानाध्यक्ष से मिलकर बच्चे बारे में पड़ताल की है। उसके बाद टीम ने पुरकाजी में हसनैन के घर पहुंचकर नवजात की जानकारी ली है। बुधवार को हसनैन के परिजनों को सीडब्ल्यूसी कार्यालय बुलाया गया है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को भोपा के गांव पटौली के नाले में नवजात पड़ा मिला था। पहले नवजात को पटौली में गुलशनव्वर ने अपने पास रख लिया। बाद में ग्राम प्रधान शमीम आरा और पूर्व प्रधान इजहार अहमद समेत ग्रामीणों की मौजूदगी में बच्चे को पुरकाजी के गांव दुहेली के हसनैन को सौंप दिया था। अब मामले में बाल संरक्षण समिति (सीडब्ल्यूसी) सक्रिय हो गई है। मंगलवार को सीडल्ब्युसी और महिला हेल्प लाइन (181) की शुभम कृपा, मधु चौधरी ने टीम के साथ पहले भोपा थानाध्यक्ष विजय सिंह से मुलाकात कर बच्चे के बारे में जांच-पड़ताल की है। उसके बाद टीम ने पुरकाजी पहुंचकर हसनैन के परिजनों से बच्चे के बारे में जानकारी ली। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए. जिन्होंने हंगामा किया और बच्चे को ले जाने का विरोध किया। इस पर टीम को बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि टीम ने बुधवार को हसनैन के परिजनों को बच्चे समेत सीडब्ल्यूसी कार्यालय बुलाया है। उधर, पुलिस ने भी अपने स्तर से मामले में जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। इस संबंध में मधु चौधरी ने बताया कि रात्रि के समय बच्चे को मुख्यालय लाना ठीक नहीं समझा है। हसनैन के परिवार को बुधवार को बच्चे आने के लिए कह दिया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed