{"_id":"5a36bc104f1c1ba7668babea","slug":"151513536528-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमपुरी एलेवन ने सनराइज क्लब को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमपुरी एलेवन ने सनराइज क्लब को
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमपुरी इलेवन ने सनराइज क्लब को 88 रन से हराया
मुजफ्फरनगर। जनपद क्रिकेट लीग के एक मैच में प्रेमपुरी इलेवन ने सनराइज क्लब को 88 रन से हरा दिया। प्रमोद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकास शर्मा ट्रॉफी के लिए खेली जा रही लीग के प्रेमपुरी ने पहले बल्लेबाजी कर 30 ओवर में 4 विकेट पर 205 रन बनाए। प्रमोद ने आकर्षक 69 रन की पारी खेली। वही प्रवेश ने 57 रन बनाए। जबकि शुरुआत में ही प्रेमपुरी ने बिहाइंड, गुड्डू और तनु के विकेट जल्दी ही खो दिए थे। जवाब में सनराइज क्लब 117 रन बनाकर आउट हो गया। विवेक ने 32 और अनमोल ने सर्वाधिक 42 रन का योग दिया। अन्य कोई भी बैट्समैन दहाई तक नही पहुंचा। मनीष को 3 गुड्डू और धर्मेंद्र को 2-2 तथा नौशाद को एक विकेट मिला। मैच के अंपायर अरशद और हरीश रहे । लीग के कोआर्डिनेटर गौरव ने बताया कि बीसीसीआई ट्रॉफी मैच के चलते लीग के आगे के मैच अब पांच जनवरी के बाद खेले जाएंगे।