फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चेयरमैन व अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट

चेयरमैन व अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट

Mon, 18 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन व अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट
चेयरमैन व अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा में दीपेश एडवोकेट के निवास स्थान पर ज्ञानेश्वर सेवादल की ओर से सुंदरकांड का आयोजन किया गया। चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना के साथ सभासदों व एसडीएम श्याम अवध चौहान, सीओ एसकेएस प्रताप, तहसीलदार मनोज कुमार आदि को समृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने सभी सभासदों के साथ मिलकर जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल, जिला मंत्री हरीश अहलावत, धर्म सिंह कपासिया, ब्रजेश रस्तोगी, मुकेश चंद शर्मा, रमेश कांबोज, रुपेश कंसल, निशांत कांबोज, अमित सैनी, सुदेश शर्मा, विक्की शर्मा, अंकित संगल, विवेक उपाध्याय, अनुज सैनी, प्रवीण तंवर, शिवकुमार, अरविंद पाराशर आदि उपस्थित रहे।

विचारृ-विमर्श किया
खतौली। नगर में हिंदू युवा वाहिनी की बैठक हुई। संरक्षक संजीव चौधरी ने कहा कि हम सब लोगों को जाति बिरादरी, भेदभाव खत्म करके आपस में भाईचारा कायम करना है। नगर प्रभारी विपिन शर्मा ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता नगर के किसी भी व्यक्ति का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर विशाल पाल, राजीव शर्मा, प्रिंस आजाद, हिमांशु सैनी, निर्मल पंडित, सचिन कश्यप, सचिन सैनी, अंकुर शर्मा, विकास सैनी, सागर शेखान, सन्नी दक्ष, आकाश, सागर वाल्मीकि आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed