{"_id":"5a2ad23a4f1c1bc45b8bae83","slug":"151512755770-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री ने लगाया युवाओं के लिए भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री ने लगाया युवाओं के लिए भंडारा
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती में आने वालों की सेवा
मुजफ्फरनगर। साउथ सिविल लाइन की जाट कॉलोनी में पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने सेना भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए भंडारा लगाया है। भंडारा भर्ती समाप्त होने तक जारी रहेगा। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि युुवा देश का भविष्य है। सेना में भर्ती होकर देेश सेेवा में जाने वाले युवा भाग्यशाली हैं। इनकी सेवा करना भी एक पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि युवा सच्चे मन से भर्ती में भाग लें। जो अभ्यर्थी विफल हो गए हैं, वह निराश नहीं हों। आगे के लिए प्रयास करें। इस दौरान उन्होंने अपने आवास पर ही अभ्यर्थियों के लिए भंडारे का आयोजन किया है। शिविर का शुभारंभ रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी और प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने फीता काटकर किया। इस दौरान इरशाद चौधरी, रकमकेश फौजी, कंवरपाल फौजी, विकास कादियान, राजू वाल्मीकि, राजेश कश्यप, रमेश काकड़ा, मनोज चौधरी आदि मौजूद रहे।