फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पेराई क्षमता बढ़ाने को टीम का निरीक्षण

पेराई क्षमता बढ़ाने को टीम का निरीक्षण

Thu, 07 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
पेराई क्षमता बढ़ाने को टीम का निरीक्षण
मोरना (मुजफ्फरनगर)। चीनी मिल मोरना की गन्ना पेराई क्षमता दोगुनी बढ़ाने का प्रयास करने के लिए एनसीडीसी की टीम ने मिल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजने की बात बताते हुए कई जानकारी दी।
विज्ञापन

दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना पहुंची राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की टीम के तकनीकी सलाहकार एसके सेठ व जसवीर सिंह ने प्रधान प्रबंधक प्रबुद्ध चौबे के साथ मिल परिसर का तकनीकी निरीक्षण किया। बताया कि वर्तमान में मिल की गन्ना पेराई क्षमता 25000 क्विंटल है। पेराई क्षमता 50000 करने के लिए निरीक्षण किया गया है। चालू यूनिट के पास ही दूसरी यूनिट का निर्माण किया जाएगा। दूसरी यूनिट तैयार हो जाने के बाद चालू यूनिट की पुरानी हो चुकी मशीनों को बदला जाएगा। इसके अलावा 27 मेगवाट का जेनरेटर प्लांट कर 21 मेगावाट विद्युत का निर्यात ग्रिड को करने की भी योजना है। मिल को आधुनिक तकनीक द्वारा अधिक सक्षम किए जाने की योजना है। आगामी वर्ष में योजना पर कार्य आरंभ होगा। भाजपा नेता व नमामि गंगे के सदस्य डॉ. वीरपाल निर्वाल ने बताया कि मिल की पेराई क्षमता को दोगुनी करवाना उनका प्रथम लक्ष्य है। मिल की क्षमता दोगुनी हो जाने से क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा। इस दौरान सीसीओ राजकुमार सिरोही, चीफ कैमिस्ट एसके सिंह, चीफ इंजीनियर एसएस सिंह, सिविल इंजीनियर नरेंद्र कुमार, सीसीओ द्वितीय अवधेश कुमार, मुख्य लेखाकार वीसी अस्थाना, घनश्याम पांडेय, आशीष निर्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed