{"_id":"5a00b8eb4f1c1b76678b9b60","slug":"151509996779-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से महिला की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से महिला की मौत, कोहराम
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। कस्बे एवं देहात में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानलेवा बुखार की चपेट में आई एक महिला की मौत हो गई।
कस्बे के मोहल्ला मुर्दापट्टी निवासी खालिद की पत्नी फरमाना (38) को कई दिन पहले बुखार चढ़ा था। पहले परिजनों के देवबंद प्राइवेट चिकित्सक में भर्ती कराया। सुधार नहीं होने पर मेरठ के एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजनों के मुताबिक बुखार से गुर्दों में संक्रमण फैल गया। जिससे हालत में बिगड़ती चली गई। करीब 10 दिन तक मौत और जिंदगी से जूझती महिला ने शनिवार देर रात मेरठ में दम तोड़ दिया। परिजनों गमगीन माहौल में मृतका के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। मृतका के तीन छोटे बच्चे है और हाल में पति सऊदी अरब है।
उधर, कस्बे एवं देहात में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुटेसरा, बिरालसी समेत कई गांवों में प्राइवेट डॉक्टरों केे यहां मरीजों की कतार टूटने का नाम नहीं ले रही है। मरीज की प्लेटलेटस ज्यादा कम होने पर खौफजदा परिजन मेरठ और मुजफ्फरनगर का रुख करने को मजबूर है।
गांवों में निकाली इंद्रधनुष रैली
चरथावल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सघन इंद्रधनुष ई-रैली का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह ने झंडी दिखाकर किया। विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए समुचित टीकाकरण कराने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। टीम ने खासकर मुस्लिम बाहुल्स गांव कुटेसरा, निरधना, हैबतपुर, दधेडू कलां, दधेडू खुर्द आदि में घूमकर लोगों को प्रेरित किया। कोर पीसीआई के मौहम्मद नईम, बीएमसी ब्रजमोहन, आनंद कुमार, एआरओ रोबिन शर्मा, विवेक कुमार मौजूद रहे।