{"_id":"59b6ddae4f1c1bed7f8b6049","slug":"151505156526-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेकानंद के विचारों से युवाओं को मिलती है ऊर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेकानंद के विचारों से युवाओं को मिलती है ऊर्जा
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेकानंद के विचारों से युवाओं को मिलती है ऊर्जा
मुजफ्फरनगर। शिकागो में 125 वर्ष पूर्व दिया गया स्वामी विवेकानंद का भाषण आज भी प्रासंगिक है। उनके विचारों से देश के युवाओं को आज भी ऊर्जा मिलती है। जीवन को तार्किक दृष्टि से जीने की वह प्रेरणा देते हैं। हिंदू धर्म को लेकर भ्रांतियों को उन्होंने अपनी बौद्धिक क्षमता से दूर किया। विवेकानंद को लेकर बीजेपी के कार्यक्रम में वक्ताओं ने उक्त विचार रखे।
जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई विचार गोष्ठी में भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली है कि वह हर किसी को प्रभावित करता है। राष्ट्र का युवा आज भी उनके विचारों से ऊर्जा ले रहा है। इतिहास, दर्शन, धर्म, संस्कृति पर उन्होंने देश में एक अलग चेतना जागृत की। हिंदू धर्म को लेकर शिकागो में दुनिया के सामने एक अलग थ्योरी पेश की। भाजपा के युवा नेता और कार्यक्रम संयोजक नितिन मलिक ने कहा कि विवेकानंद की तार्किक शक्ति का कोई जवाब नहीं है। अंग्रेजों के विचलित करने वाले सवालों का जवाब वह इतने सहज तरीके से देते हैं कि वह हिंदू धर्म के सामने नतमस्तक हो जाते हैं। जब उनसे भगवान श्रीकृष्ण को लेकर सवाल किया गया कि वह गोपियों के पीछे घूमते रहते थे, तो उन्होंने उदाहरण के साथ ऐसा जवाब दिया कि सभी दंग रह गए और भगवान श्रीकृष्ण की अलौकिक शक्ति को मानने को मजबूर हो गए। विधायक कपिलदेव अग्रवाल और विधायक विक्रम सैनी ने स्वामी विवेकानंद को हिंदू धर्म का सिरमौर बताया। प्रधानाचार्य भूदेव सिंह ने कहा कि विवेकानंद के जीवन से युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा प्रभावित होती हे। इससे पूर्व, स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिला महामंत्री शरद शर्मा, जानसठ चेयरमैन यनेश तंवर, बिजेंद्र पाल, राजीव शर्मा, नितिश मलिक, सुनील शर्मा, जगदीश पांचाल, कुश पुरी, कपिल मलिक, योगेश वाल्मीकि, विपुल भटनागर, विजय चौधरी, पंकज माहेश्वरी, योगेश बालियान, बबीता गुप्ता, रोशनी पांचाल, अतुल सैनी, आकाश, विपिन, पंकज, राहुल, सचिन, गौरव आदि रहे।