फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खाटू श्याम जी की शोभायात्रा निकाली

खाटू श्याम जी की शोभायात्रा निकाली

Thu, 31 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खाटू श्याम जी की  शोभायात्रा निकाली
खाटू श्याम जी की शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री श्याम वंदना महोत्सव में शहर में खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्याम प्रेमी अबीर गुलाल उड़ाते हुए नंगे पैर श्याम बाबा का रथ खींच रहे थे।
श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की ओर से श्री श्याम वंदना महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव में बुधवार को नई मंडी के माता वाला मंदिर से श्याम बाबा की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। अनेक धार्मिक झांकियों और बैंडबाजों के साथ शहर के मुख्यमार्गों और बाजारों से होती हुई शोभायात्रा टाउन हाल के मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। श्याम प्रेमी अबीर गुलाल उड़ाते हुए श्री खाटू श्याम जी का रथ नंगे पैर खींच रहे थे। अनेक स्थानों पर श्याम प्रेमियों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। धार्मिक आयोजन में मनीष अग्रवाल, विदित गुप्ता, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन जिंदल, शुभम गोयल, अंकुर अग्रवाल, पीयूष मित्तल, अनुज गर्ग, दीपांशु गर्ग, ईशान गर्ग, रिंकू, राजीव बंसल, राजीव गर्ग, मनीष गोयल आदि शामिल रहे। समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि एक सितंबर शुक्रवार शाम टाउन हाल के मैदान में श्री श्याम वंदना होगी, जिसमें भजन सम्राट संजय मित्तल, राज पारीक, सरिता ओझा, श्रीभगवन दीक्षित आदि कलाकार श्याम बाबा का गुणगान करेंगे। रंगीन रोशनी से सजा श्री श्याम बाबा का भव्य दरबार भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण-राधा का किया गुणगान
मुजफ्फरनगर। श्रीराधाष्टमी महोत्सव में श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण-राधा का गुणगान किया। देर रात तक भक्त श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे रहे।
श्री राधामाधव संकीर्तन संघ परिवार की ओर से महावीर चौक स्थित अर्पण बैंक्वेट हाल में मंगलवार रात श्री राधाष्टमी महोत्सव मनाया गया। दीप प्रज्वलन के साथ भक्ति संध्या का शुभारंभ हुआ। भजन गायक ओपी वर्मा, रेखा शर्मा, हिमांशिका ने श्री कृष्ण-राधा रानी के अनेक सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति में झूमने पर मजबूर कर दिया। फूल बंगला, दिव्य श्रृंगार दर्शन और भव्य धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। देर रात आरती के उपरांत छप्पन भोग का प्रसाद वितरित हुआ। बिजेंद्र अग्रवाल, बलराम सिंघल, आदेश गर्ग, ब्रजभूषण शर्मा, अमरकांत गुप्ता, रविशंकर गर्ग, राहुल, प्रदीप, नीरज अग्रवाल सतेंद्र सिंघल, नवीन मित्तल, सुरेशपाल, सुनील गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed