{"_id":"59862bbc4f1c1b62728b4835","slug":"151501965244-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक-परिचालकों की छुट्टी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक-परिचालकों की छुट्टी बंद
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर चालक-परिचालकों का अवकाश रद्द
मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर परिवहन निगम ने कमर कस ली है। शनिवार को डिपो की वर्कशॉप में लंबी दूरी पर जाने वाली बसों में कलपुर्जों की जांच की गई। साथ ही चालक-परिचालकों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। रविवार की शाम से बसों को नॉन स्टॉप दौड़ाया जाएगा। अधिकारियों ने चालकों को प्वाइंट देकर यात्रियों को बैठाने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को देशभर में रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा, जिसके चलते रेलवे, रोडवेज में यात्रियों की भीड़ बढ़ऩे की संभावना जताई गई है। साथ ही रोडवेज पर अधिक भीड़ रहने का अनुमान है। क्योंकि इस वर्ष प्रदेश सरकार ने बसों में रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा करने की छूट दी है, जिसके चलते परिवहन निगम अधिक सतर्क हो गया है। शनिवार को अधिकारियों ने उन रूट की लिस्ट बनाई है, जिन पर अधिक भीड़ होगी। रक्षाबंधन पर्व को लेकर चालक-परिचालकों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। छह अगस्त से 10 अगस्त तक रोडवेज डिपो में चालक-परिचालक कोई अवकाश नहीं रखेंगे। एआरएम बीपी अग्रवाल ने वर्कशॉप में बसों की मरम्मत का जायजा लिया।