फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित पांच घायल

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित पांच घायल

Mon, 03 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित पांच घायल
दुर्घटनाओं में दो महिलाओं सहित पांच घायल
विज्ञापन

बुढ़ाना। सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। चार घायलों को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है।
बागपत जनपद के गांव निरपुड़ा निवासी आस मोहम्मद (45) अपनी पत्नी अनीसा (40) के साथ सोमवार को अपने गांव से बाइक से बुढ़ाना आ रहा था। सुबह करीब दस बजे बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर गांव मिंडकाली के पास अचानक यूके लिपटस का पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान आस मोहम्मद पेड़ की चपेट में आ गया। पेड़ की चपेट में आने से दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कस्बे में स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में आस मोहम्मद को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है। दूसरी घटना में खतौली के मढ़करीमपुर का रहने वाला नित्यानन्द अपनी पत्नी पूनम व बेटे भूपेश (5) के साथ खरड़ गांव में शीतला माता की पूजा करने गया था। सुबह करीब दस बजे पूजा के बाद वापस लौटते समय बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर नदी पुल के पास सामने से आई कार की टक्कर से तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व पड़ोसी दुकानदार ने तीनों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। गंभीर हालत में तीनों को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है। घटना के बाद कार का चालक कार सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed