फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तीन तलाक सबसे बड़ी सामाजिक बुराई: मितल

तीन तलाक सबसे बड़ी सामाजिक बुराई: मितल

Sun, 25 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक सबसे बड़ी  सामाजिक बुराई: मितल
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के राष्ट्रीय महामंत्री राजीव मित्तल ने कहा कि तीन तलाक की व्यवस्था से मुस्लिम महिलाओं का शोषण हो रहा है। दल इस बुराई के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही पीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहा है।
विज्ञापन

रुड़की रोड स्थित पाल धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए राजीव मित्तल ने कहा कि इस समय देश में तीन बड़े और ज्वलंत मुद्दे हैं। इनमें तीन तलाक, धारा 370 और समान नागरिक संहिता शामिल है। तीनों ही मुद्दों को लेकर हिंदू क्रांति दल काम कर रहा है। सबसे पहले तीन तलाक को लेकर पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ी जा रही है। संगठन से जुड़ी इकरा चौधरी इसके लिए जिलों में अभियान चलाकर पीड़ित महिलाओं को जोड़ने का काम कर रही है। तीन तलाक की व्यवस्था सबसे बड़ी सामाजिक बुराई बनकर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि दल किसी भी राजनीतिक गतिविधि में शामिल नहीं है। देशहित में पीएम मोदी के द्वारा किए जा रहे कार्यों का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि इन तीनों बड़े मुद्दों पर लड़ाई लड़ने की शुरूआत मुजफ्फरनगर से गई है, क्योंकि इस जनपद की भूमिका राष्ट्रीय राजनीति में अहम रही है। संगठन ने महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मरक्षा शिविरों के आयोजन का निर्णय लिया है। दो माह का अभियान चलाया जाएगा। इसमें महिलाओं और युवतियों को अस्त्र शस्त्र चलाना सिखाया जाएगा। इस दौरान डॉ धर्मेंद्र यादव, लखविन्दर सरीन, प्रीत दहिया, योगेश, चेतन शर्मा, बाबूराम पाल, मोहन गुर्जर, विख्यात चौहान, राजीव मित्तल, कशिश गोयल, निशा वर्मा, संजय मित्तल, अमित चौहान, ओमप्रकाश मिश्रा, अनिल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed