{"_id":"594c1b884f1c1be0478b462c","slug":"151498160008-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर कप पर जंधेड़ी क्लब का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर कप पर जंधेड़ी क्लब का कब्जा
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर कप पर जंधेड़ी क्लब का कब्जा
जानसठ। डीएवी इंटर कालेज के मैदान में पिछले आठ दिनों से चल रहे जूनियर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के आखिरी दिन फाइनल मैच में जंधेड़ी क्लब ने जानसठ क्लब को हराकर शील्ड पर कब्जा किया।
जूनियर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन में 14 टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को आखिरी दिन जानसठ क्लब पहले बल्लेबाजी करते हुए 95 रनों का स्कोर खड़ा करके पूरी टीम आउट हो गई। जंधेडी क्लब की टीम ने 7 विकेट खोकर 14 ओवरों में 96 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच जोनी को दिया गया। विजेता टीम को समाजसेवी ब्रजेश रस्तोगी, सतीश खटीक, सभासद राजा कर्णवाल, डा.मुशर्रत नबी, महेश शर्मा द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ब्रजेश रस्तोगी ने कहा कि बच्चों में खेल के प्रति भावना जागृत करने के लिए छोटी छोटी प्रतियोगिता कराना आवश्यक है। विकास, सचिन शर्मा, दीपक, राजीव गुप्ता, उवेद हुमायुं आदि लोग मौजूद रहे।