फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   1504 Corona warriors vaccinated in the district

जिले में 1504 कोरोना योद्धाओं को लगा टीका

Tue, 23 Feb 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
1504 Corona warriors vaccinated in the district
जिले में 1504 कोरोना योद्धाओं को लगा टीका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में सोमवार को प्रथम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण हुआ। 4234 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से 1504 कर्मचारियों ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। यह टीकाकरण 36 प्रतिशत रहा।
जनपद में सोमवार को आठ केंद्रों पर 20 बूथों में 1504 अग्रिम पंक्ति के लोगों का टीकाकरण किया गया। जबकि 4234 लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। सीएमओ डॉ. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि जनपद में आज आठ केंद्रों पर 20 बूथों में 1504 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। जिसमें बुढ़ाना में 308 की सापेक्ष 148, चरथावल में 38 के सापेक्ष 29, जानसठ में 439 की सापेक्ष 154, खतौली में 266 की सापेक्ष 125, मोरना में 208 की सापेक्ष 79, पुरकाजी में 137 की सापेक्ष 57, शाहपुर में 125 की सापेक्ष 45 तथा शहरी क्षेत्र में 2713 की सापेक्ष 867 को टीका लगा। कुल 4234 की सापेक्ष 1504 को कोरोना का टीका लगाया गया। सोमवार को 36 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। उन्होंने बताया कि पंजीकृत सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगवानी चाहिए। इसके बाद बुजुर्ग नागरिकों को चिन्हित किया जा रहा है। शासन के निर्देश के बाद उनका टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

छह मरीज ठीक हुए, तीन केस बचे
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि सोमवार को जनपद में कोरोना को कोई केस नहीं मिला। 348 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। छह मरीज ठीक हुए है। अब जनपद में एक्टिव मरीज की संख्या तीन रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed