फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   15.91 Lakh withdrawn from bank account

धोखाधडी: बैंक एकाउंट से उड़ा दिए 15.91 लाख

Thu, 23 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
15.91 Lakh withdrawn from bank account
बैंक एकाउंट से निकाल लिए 15.91 लाख
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी के सब्जी के आढ़ती के पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि तुम्हारा सिम टूजी से फोरजी में होना है। मोबाइल नंबर से बैंक एकाउंट हैक कर आरोपी ने ने 15.91 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक के मैसेज आने बंद होने के कारण व्यापारी बैंक में पहुंचा तो उसके खाते से पैसा साफ मिला।

शहर के रामलीला टिल्ला निवासी नंदकिशोर सैनी मंडी में सब्जी की आढ़त का काम करता है। नंद किशोर के मोबाइल फोन नंबर पर 11 मई को एक फोन मोबाइल कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि वह मोबाइल कंपनी से बोल रहा है। आपका मोबाइल फोन टूजी पर है, इसे फोर जी पर करना है। ऐसा नहीं करने पर मोबाइल फोन बंद हो जाएगा। इस नंबर से बैंक खाता अटैच है तो बैंक का नाम बता दें। उसने कंपनी का फोन समझकर बता दिया। तीन-चार दिन बाद मोबाइल नंबर को फोर जी में तब्दील भी करा दिया, लेकिन बैंक के मैसेज आने बंद हो गए। 13 जुलाई को वह जानसठ रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक में पहुंचे और खाता चैक किया। पता चला कि खाते से 15 लाख 91 हजार 69 रुपये निकाल लिए गए हैं। नंद किशोर ने बताया कि उसके एकाउंट से पैसा निकाला गया है। उसने इस मामले की मुख्यमंत्री के यहां शिकायत की है। सीएम ऑफिस से जांच साइबर क्राइम के पास पहुंच गई है। साइबर क्राइम ने जांच की तो पता चला कि खाते से तो निकाल लिया गया है, लेकिन एक लाख से ज्यादा रकम होने के कारण बैंक के सर्वर ने पैसा जारी नहीं किया। उनका पैसा बीच में लटक गया है जो पीड़ित पक्ष को 45 दिन की प्रक्रिया के बाद मिल जाएगा। पीड़ित ने इस मामले को लेकर नई मंडी थाने में भी तहरीर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed