{"_id":"61d9d2b17cbd31298303c01d","slug":"144-infected-including-12-policemen-found-muzaffarnagar-news-mrt572692759","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 पुलिसकर्मियों सहित 144 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 पुलिसकर्मियों सहित 144 संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण का दायरा रोज बढ़ रहा है। प्रशासन के बाद अब पुलिसकर्मियों तक भी संक्रमण पहुंच गया है। एक इंस्पेक्टर और 11 सिपाहियों सहित 144 संक्रमित मिले हैं। इनमें पांच साल से कम उम्र का एक बच्चा भी शामिल है।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि शनिवार शाम चार बजे तक संक्रमण की जो रिपोर्ट मिली है, उसमें 144 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। डायल-112 के एक इंस्पेक्टर सहित पुलिसकर्मी संक्रमित मिले है। इनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य कराया जा रहा है। सभी संक्रमित होम आइसोलेट कर दिए गए हैं।
जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 273 पर पहुंच गई है। शहर की विभिन्न कॉलोनियों और चौराहों पर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना जांच की। लोगों को एहतियात बरतने और बेवजह घर से नहीं निकलने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को कोरोना की 2035 जांच
शनिवार को कोरोना संक्रमण की 2035 जांच कराई गई है। इनमें आरटीपीसीआर से 1029 जांच हैं।
कांटेक्ट ट्रेसिंग 12 पर पहुंच गई
स्वास्थ्य विभाग कांटेक्ट ट्रेसिंग पर जोर दे रहा है। एक व्यक्ति के संपर्क में आए अन्य लोगों की जांच की जा रही है। जिले में संक्रमित के संपर्क में आए करीब 12 लोगों की जांच की जा रही है। सीएमओ का कहना है कि इसका प्रतिशत और अधिक बढ़ाया जाएगा।
पांच साल से कम उम्र के 10 बच्चे
जिले में पांच साल से कम उम्र के 10 बच्चे संक्रमित मिल चुके हैं। शनिवार को एक बच्चा संक्रमित मिला। सभी परिजनों के साथ होम आइसोलेशन में है।