{"_id":"5c82b9a5bdec2214107cfbb9","slug":"141552071077-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद, विधायक ने किए12 करोड़ की सड़कों के शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद, विधायक ने किए12 करोड़ की सड़कों के शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सड़कों की बदल जाएगी सूरत
मुजफ्फरनगर। शहर विधानसभा क्षेत्र में सांसद डॉ संजीव बालियान और विधायक कपिल देव अग्रवाल ने लगभग 12 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क और संपर्क मार्गों का शिलान्यास किया।
सांसद और विधायक ने जीसी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम कूकड़ा की विभिन्न सड़कों, नालियों व खड़ंजे के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके बाद ग्राम बिलासपुर में जौली रोड - बिलासपुर मुख्य मार्ग पर सीसी, भंडूरा में कंवरपाल के मकान से असदनगर मार्ग की ओर खड़ंजे से लेपन, तिगरी में प्राइमरी स्कूल चांदपुर मार्ग, चांदपुर में बाईपास पर खड़ंजे से लेपन, मखियाली में भोपा रोड से मखियाली की ओर नाले की पटरी पर सीसी व नई मंडी में रेलवे लाइन के नीचे अंडरग्राउंड नाला व सड़क के निर्माण का शिलान्यास किया गया। साथ ही गांधी कॉलोनी में नाले का निर्माण व पंजाबी बरातघर भोपा रोड की सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया। विदित रहे कि प्रदेश में इंडस्ट्रीयल क्षेत्र के विकास के लिए भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलग से 3.50 करोड़ रुपये की घोषणा की थी, जिसके अनुरूप मुजफ्फरनगर इंडस्ट्रीयल एरिया मेरठ रोड के विकास के लिए सांसद संजीव बालियान और विधायक कपिल देव ने शिलान्यास किया। सांसद और विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार चहुंमुखी विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर संजीव प्रधान कूकडा, सुनील शर्मा, धीर सिंह, विदित सैनी, हरीश गोयल, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, राजेंद्र चौधरी, प्रशांत गौतम, नरेंद्र पाल प्रधान बिलासपुर, कल्लू सैनी, मनोज पाल, रविंद्र पाल, बाबू प्रधान भंडूरा, प्रमोद, मनोज, भोपाल सैनी, प्रदीप सैनी प्रधान तिगरी, रजत वर्मा, विक्की चौधरी, गोपाल चौधरी प्रधान चांदपुर, सुनील शर्मा तिगरी, हुकुम सिंह चांदपुर, योगेश चौधरी, नीलकमल पुरी, अंकित संगल, कुशपुरी, सुशील गोयल, सतीश गोयल, राकेश धींगरा, धर्मेंद्र वत्स, विपुल भटनागर, प्रेमी छाबड़ा, मनोज वर्मा, विकास गुप्ता, शरद शर्मा, राजीव शर्मा, हरीश अरोरा आदि उपस्थित रहे।