{"_id":"5c509fe4bdec224d9d19513d","slug":"141548787684-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगे के मामले में साध्वी प्राची कोर्ट में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगे के मामले में साध्वी प्राची कोर्ट में पेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। दंगे में नंगला मंदौड़ की महापंचायत में भड़काऊ भाषण देने और धार्मिक उन्माद फैलाने के मुकदमे की आरोपी विहिप नेत्री साध्वी प्राची ने प्रयागराज की एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में पेश होकर वारंट रिकॉल कराए। कोर्ट ने उन्हें जमानत दाखिल करने पर रिहा किया।
साढ़े पांच वर्ष पहले हुए कवाल कांड के विरोध में सात सितंबर 2013 को नंगला मंदौड़ में महापंचायत हुई थी। इस पंचायत के खत्म होते ही जिले में दंगा भड़क गया था। तब सूबे की अखिलेश सरकार के आदेश पर पुलिस ने सिखेड़ा थाने में महापंचायत में शामिल नेताओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने और धार्मिक उन्माद फैलाने के मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन मुकदमों में भाजपा के एमपी, एमएलए के साथ विहिप नेत्री साध्वी प्राची भी नामजद है। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जनप्रतिनिधियों के सभी मुकदमे प्रयागराज की एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में भेज दिए गए है। भाजपा सांसदों और विधायकों के मुकदमों के साथ उसमें नामजद आरोपियों के मुकदमे भी प्रयागराज की विशेष कोर्ट में चले गए है। नंगला मंदौड़ की महापंचायत में भडक़ाउ भाषण देने और धार्मिक उन्माद फैलाने के मुकदमे की आरोपी साध्वी प्राची के खिलाफ पूर्व में कोर्ट से एनबीडब्ल्यू हो गए थे। अब साध्वी प्राची ने प्रयागराज की विशेष कोर्ट में पेश होकर अपने वारंट रिकॉल कराए। जमानत दाखिल किए जाने पर कोर्ट ने उन्हें रिहा किया।