फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बड़े उलटफेर की तैयारी में इंडोनेशिया की अल्दिला

बड़े उलटफेर की तैयारी में इंडोनेशिया की अल्दिला

Tue, 13 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बड़े उलटफेर की तैयारी में इंडोनेशिया की अल्दिला
सिंगल या डबल्स का फाइनल खेलने की चाहत
विज्ञापन

गिरिराज सिंह
मुजफ्फरनगर। आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट में इंडोनेशिया की अल्दिला सुतजियादी बड़े उलटफेर की तैयारी में है। अभी तक खेले गए मैचों में जीत दर्ज कर उन्होंने अहसास भी करा दिया है। विश्व की 664 रैंक की खिलाड़ी वर्ष 2015 में साउथ ईस्ट एशियन गेम्स सिंगापुर में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में अल्दिला ने इंडोनेशिया की ओर से मिक्स डबल्स मुकाबले में भागीदारी की थी। एक सिंगल और एक डबल मैच जीत चुकी 23 साल की अल्दिला सुतजियादी से हुई बातचीत के मुख्य अंश :
* भारत में टेनिस खेलने का अनुभव कैसा रहा। मुजफ्फरनगर जैसे छोटे शहर में सर्विस क्लब में आईटीएफ टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर क्या सोचती हैं?
- इंडिया मेरी पसंदीदा कंट्री है। दूसरी बार मुजफ्फरनगर आई हूं। सर्विस क्लब की व्यवस्था अच्छी है। यहां का ग्रास कोर्ट भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। वैसे अभी तक पांच बार भारत में आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट खेल चुकी हूं। दिल्ली, चेन्नई, चंडीगढ़ और कोलकाता के कोर्ट पर मेरे मैच हो चुके हैं।
विज्ञापन

* इंडोनेशिया और भारत के मौसम में क्या फर्क है। किस उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया। जूनियर स्तर पर कैसा प्रदर्शन रहा?
- इंडोनेशिया में साल में केवल गर्मी और बारिश का मौसम ही आता है। भारत की तरह सर्दी नहीं होती। फिलहाल यहां के मौसम में बेहतर महसूस कर रही हूं। आठ साल की उम्र से टेनिस खेलना शुरू किया। वर्ष 2008 में वर्ल्ड जूनियर टेनिस में पहली बार डेब्यू किया। उस वक्त 13 साल की उम्र थी। जूनियर स्तर पर खास उपलब्धि वर्ष 2010 में इंडोनेशिया इंटरनेशनल जूनियर चैंपियनशिप का खिताब जीतना है। वर्ष 2012 में वह आस्ट्रेलियाई ओपन जूनियर चैंपियनशिप के सेमी फाइनल में खेल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

* इंडोनेशिया में टेनिस को लेकर खिलाडिय़ों को क्या सुविधाएं हैं?
- इंडोनेशिया में प्रैक्टिस कोर्ट पर्याप्त और विश्वस्तर के हैं। खिलाड़ियों को अच्छी कोचिंग मिलती है। इंडोनेशियाई टेनिस एसोसिएशन आईटीएफ सर्किट के बड़े मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों को ट्रेवलिंग एलाउंस भी देती हैं। हालांकि वह अपने खर्च पर इंडोनेशिया से मुजफ्फरनगर आई हैं।
* मुजफ्फरनगर में आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट जीतने की उम्मीदें हैं?
- मुख्य ड्रा का सिंगल मैच भारत की हुमेरा बेगम के खिलाफ 6-0, 6-0 से जीता। डबल्स मुकाबले में भी चीन की दन नी वांग के साथ मिलकर आस्ट्रिया की मैलेनी क्लाफनेर और स्विटजरलैंड की कैरिन कैनल को 6-4, 7-5 से हराया। सर्विस क्लब के ग्रास कोर्ट पर बॉल की स्पीड बेहतर है। सिंगल या डबल के फाइनल में पहुंचना ही पहला लक्ष्य है। टूर्नामेंट में यदि जीत मिली तो उनकी वर्ल्ड रैंकिंग में सुधार होगा।

इंडोनेशिया से चावल लाई अल्दिला
मुजफ्फरनगर । इंडोनेशिया के जकार्ता में दो मई 1995 को जन्मी अल्दिला सुतजियादी अपने वतन से ही खाने के चावल लेकर आई हैं। भारत का नान, पूरी-भाजी और पनीर उन्हें पसंद है। यूनिवर्सिटी ऑफ केन्ट्यूकी से ग्रेजुएट अल्दिला बताती हैं कि उन्हें इंडोनेशिया का चावल ही एनर्जी देता है। जब भी वह भारत आती हैं, घर से चावल लाती हैं। खुद ही कुकर में पकाकर अपना पसंदीदा चावल खाती हैं।
महत्वपूर्ण
बड़े उलटफेर की तैयारी में इंडोनेशिया की अल्दिला
सिंगल या डबल्स का फाइनल खेलने की चाहत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed