फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रिमझिम फुहारों के बीच कान्हा ने फोड़ी मटकी

रिमझिम फुहारों के बीच कान्हा ने फोड़ी मटकी

Sun, 02 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
रिमझिम फुहारों के बीच कान्हा ने फोड़ी मटकी
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी स्थित श्री गोलोकधाम में पाटोत्सव कार्यक्रम में पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। पालकी यात्रा के दौरान बारिश के साथ श्रद्धालुओं ने श्री श्यामा-श्याम युगल सरकार पर फूल बरसाये। रिमझिम फुहारों के बीच कान्हा ने मटकी फोड़ी। भंडारे के साथ पालकी यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन

बरेली से आये संत मौजी बाबा के सानिध्य में श्री श्यामाश्याम युगल सरकार की पालकी यात्रा गांधी कालोनी के मुख्य मार्गो से निकाली गई। पालकी यात्रा का शुभारंभ पालकी पूजन कर विधायक कपिलदेव अग्रवाल और प्रमोद ऊटवाल ने किया। 16 वे वार्षिक उत्सव में पालकी यात्रा के साथ बैंडबाजे और भव्य झांकियां चली। झांकियों में देशभक्ति की झांकी भी शामिल रही। लुधियाना से आये कलाकारों ने रंगोली बनाई। बारिश का भी श्रद्धालुओं पर कोई असर नहीं पड़ा। पालकी यात्रा की जगह-जगह आरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। रिमझिम फुहारों के बीच मटकी फोड़ कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद उठाया। इस अवसर पर सुनील ग्रोवर, मंगतराम जलौत्रा, कुलदीप सिंह, बाल बहादुर, अनिल धमीजा, चुन्नीलाल मौजूद रहे। गोलोकधाम के पवन छाबड़ा, सतीश सेठी, भोला सुनेजा, सभासद प्रेमी छाबड़ा, मनोज नागपाल, अशोक सिंघल, किशन ठकराल, नरेश आदि रहे। भंडारे के साथ पालकी यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed