फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रोहाना चीनी मिल में फर्जी पर्चियों पर गन्ना तौला गया

रोहाना चीनी मिल में फर्जी पर्चियों पर गन्ना तौला गया

Sat, 04 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
रोहाना चीनी मिल में फर्जी पर्चियों पर गन्ना तौला गया
रोहाना। पेराई सत्र के दौरान आईपीएल शुगर्श की रोहाना चीनी मिल में किसानों द्वारा फर्जी पर्चियों पर गन्ना तोला गया था। जिला गन्ना अधिकारी ने जांच कराकर अवैध गन्ने के भुगतान पर रोक लगाकर मामला एसडीएम कोर्ट में भेजा है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति रोहाना कला द्वारा पेराई सत्र के दौरान भूमिहीन तथा मृतक किसानों के नाम पर्ची जारी की गई थी। जिनको सर्वे सट्टे की जांच में हटाने का काम चल रहा है। गांव लुहारी खुर्द निवासी किसान शहीद ने अपने ही गांव के नवाब की 15 वर्ष पूर्व मृत्यु होने का खुलासा किया था। ऐसी पर्चियों पर माफियों द्वारा गन्ना तोला जा रहा था। डीसीओ द्वारा कमेटी गठित कर जांच कराई गई, तो रोहाना मिल से 37 किसानों के नाम पर्चियां जारी की गई। जारी पर्चियों के नंबर समिति के अभिलेखों में दर्ज नहीं है, क्योंकि मिल की डिमांड पर समिति पर्चियों के नंबर अभिलेखों में डालकर किसानों की पर्ची जारी की जाती है। जांच में जसवीर अविसर, गौरव, मनीष ग्राम कसियारा, ओमदत्त, अंबरीश, विकास शर्मा, देवी, संतोष, रजनेश, ईश्वर, निशांत, भोपाल, गांव रेई संजीव, मीना देवी, प्रतीक भारद्वाज, रामबीर रोहाना खुर्द, निरंकार, अरविंद, दीपचंद, रोहाना कला अमित, सुभाष, दिनेश, महेश घलौली, प्रमोद समोहा, मगन सिंह सिंभालकी, सनसवीर, प्रमोद, राजबीर, ओमपाल बधाई, सियाराम, गौरव मेदपुर, अनुराधा, ओमकार, बडक़ली, आसिफ सादपुर आदि किसानों ने करीब 3 हजार कुंतल गन्ना तोल किया। जिला गन्ना अधिकारी ओपीएस यादव ने बताया की एजीएम की मीटिंग में पास हुआ है। जिसे नियम 46 के तहत एसडीएम कोर्ट में भेज दिया है। किसान और मिल वहां अपना पक्ष रखें। आईपीएल के एमडी पीएस गहलौत ने भी अपने स्तर से जांच कराई थी। जिसमें आईटी हैड को दोषी मानते हुए बर्खास्त कर दिया था। पर्चियों के इस खेल में चरथावल ब्लॉक का भाकियू पदाधिकारी और गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष तथा बसपा के पूर्व विधायक के रिश्तेदार भी शामिल है। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने बताया की इस प्रकरण में चाहे मेरा भाई ही क्यों न हो सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed