फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पालिका के सीमा विस्तार को डीएम से मिले विधायक

पालिका के सीमा विस्तार को डीएम से मिले विधायक

Thu, 19 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पालिका के सीमा विस्तार को डीएम से मिले विधायक
विधायक ने पालिका के सीमा विस्तार की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने डीएम से भेंट कर नगर पालिका सीमा विस्तार के बारे में चर्चा करते हुए उन्हें एक पत्र के माध्यम से अग्रिम कार्यवाही के लिए कहा।
नगर पालिका सीमा विस्तार का प्रकरण बहुत समय से लंबित है। विधायक कपिल देव नगर पालिका की सीमा के विस्तार के लिए कई बार शासन को पत्र लिख चुके हैं और लगातार प्रयासरत हैं। पिछले दिनों विधायक ने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से भी इस मामले को लेकर मुलाकात की थी। मंत्री ने विधायक को बताया कि नगर की सीमा विस्तार में कुछ बिंदुओं पर आपत्ति व्यक्त की गई हैं, जिनका निस्तारण डीएम द्वारा किया जाएगा। विधायक ने डीएम को नगर पालिका सीमा विस्तार में आपत्तियों का निस्तारण करने और अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि वे जल्द ही निस्तारण कराकर शासन को प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन


अग्निवेश पर हमले की निंदा की
मुजफ्फरनगर। जन कल्याण उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष मनेश गुप्ता ने देश के सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले की निंदा की। गुप्ता ने कहा कि अग्निवेश बंधुआ मुक्ति मोर्चा के माध्यम से शोषितों और पीड़ितों के लिए काम कर रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा इरादतन उन पर प्राण घातक हमला किया गया। यह हमला देश के प्रजातांत्रिक मूल्यों पर हमला है। इस घटना के विरोध में उनका संगठन 21 जुलाई को कलेक्ट्रेट में शांति पूर्वक धरना देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व उपमुख्यमंत्री की पुण्यतिथि आज
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री नारायण सिंह की पुण्यतिथि आज नसीरपुर में प्रेरणा स्थल पर मनाई जाएगी। सपा के युवा नेता एवं उनके पौत्र चंदन चौहान ने बताया कि सुबह नौ बजे से दिन में दो बजे तक श्रद्धांजलि सभा होगी। सुबह के समय यज्ञ का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed