{"_id":"5b3a6f344f1c1b72578b45b7","slug":"141530556212-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने विद्यालयों में किताबें व ड्रैस बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने विद्यालयों में किताबें व ड्रैस बांटी
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को शिक्षित होना जरूरी
खतौली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना के अंतर्गत विद्यालयों में बच्चों को किताबें और ड्रेस का वितरण किया। सोमवार को रामनगर के प्राइमरी स्कूल व मोहल्ला पक्काबाग की प्राइमरी पाठशाला में नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बच्चों को किताबें और ड्रेस वितरित की। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नगराध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी एक गरीब परिवार से संबंध रखते थे। गरीबी में उन्होंने खूब मन लगाकर पढ़ाई की। आज वे देश के प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने बच्चों से शिक्षित होने पर बल दिया और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री सुरेश आर्य ने किया। महिला सामुदायिक विकास समिति की अध्यक्षा नीति संगल, राकेश प्रजापति, दर्पण गुप्ता, वरदान प्रजापति, प्रधानाध्यापक सुनील उपाध्याय, राजाराम, राजकुमार, कोमल, रुबी, ललिता तोमर, ऊषा रानी, प्रदीप कुमार, विकास आदि का सहयोग रहा।