{"_id":"5b37ce1f4f1c1b64068b913f","slug":"141530383903-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की नीतियों पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की नीतियों पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की जनविरोधी नीतियों पर भड़के कांग्रेसी
चरथावल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू नोटबंदी और जीएसटी से आम लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है।
शनिवार को कस्बे के एक बैंक्वट हॉल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ब्लॉक स्तरीय केंद्र सरकार की पोल खोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष तारिक कुरैशी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार जनविरोधी नीतियों और झूठे आश्वासनों ने किसानों, मजदूरों और व्यापारियों को छलने का काम किया है। महिला सभा की जिलाध्यक्ष बिलकिस चौधरी ने कहा कि चार साल पहले गद्दी संभालने वाले पीएम मोदी ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता का नारा दिया था, लेकिन ताजे सर्वे में महिलाओं के उत्पीड़न के मामले में 10 वें पायदान पर है। जिला प्रवक्ता नवीन गर्ग ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा देश में नोटंबदी लागू कर संगठित लूट का कार्य किया। प्रदेश सचिव उमादत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग, ब्लॉक अध्यक्ष मोहसिन पुंडीर, डॉ. जोगेंद्र त्यागी, डॉ. रामनाथ प्रेमी, डॉ. सुरेश कसियारा, करेश दत्त त्यागी, मांगेराम कश्यप, इंतजार त्यागी, गफ्फार पावटी, जमशेद राणा कुल्हेड़ी, हाजी इश्तियाक, सभासद के पति सुभाष, पूर्व सभासद के पति सुनील मौजूद रहे। संचालन नवीन ने किया।