{"_id":"5b103f3d4f1c1bab6e8b589a","slug":"141527791421-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा निकाली
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर। देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। अस्पताल तिराहे पर बनी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर होल्कर का भावपूर्ण स्मरण किया गया। नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल और पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने कहा कि होल्कर का जीवन त्याग, सेवा और बलिदान का प्रतीक है।
देवी अहिल्याबाई होल्कर समिति के नेतृत्व में केवलपुरी के मां भगवती मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सरवट रोड, रुड़की रोड, अंसारी रोड, मालवीय चौक, शिव चौक होते हुए शोभायात्रा वापस मंदिर पहुंची। कई स्थानों पर पाल और धनकर समाज के लोगों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इससे पूर्व, अस्पताल तिराहे पर वैदिक मंत्रों से यज्ञ किया गया। विनोद धनकर, रतनपाल, महिपाल, अमरनाथ पाल, रामनिवास पाल, दर्शन सिंह पाल, बिजेंद्र पाल, विनय पाल, रोहताश पाल आदि मौजूद रहे। उधर, सपा कार्यालय पर होल्कर जयंती मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिया चौधरी, वसी अंसारी, चंदन सिंह चौहान, मिथलेश पाल, डॉ नरेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।