फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कांग्रेसियों ने तहसील पर धरना दिया

कांग्रेसियों ने तहसील पर धरना दिया

Tue, 15 May 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने तहसील पर धरना दिया
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों, आम जनमानस की समस्याओं के निराकरण और सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सोमवार को तहसील सदर प्रांगण में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाते हुए किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और आम जनमानस का उत्पीड़न करने के आरोप लगाए। नगराध्यक्ष सतीश गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील सदर में एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार सदर रंजीत सिंह को सौंपा। कांग्रेसियों ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता त्राहि त्राहि कर रही है। प्रदेश में महंगाई चरम पर है, अपराधी बेलगाम और अधिकारी निरंकुश हो रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को भी उठाया। पूर्व सांसद सईदुज्जमा, सलमान सईद, बीबी गर्ग, नानू मियां, राकेश पुंडीर, सतीश शर्मा, बिलकीस चौधरी, शमीमा, विनोद चौधरी, मुकेश शर्मा, सलीम मलिक, सोमदत्त शर्मा, कस्तूर सिंह स्नेही, राजकुमार कश्यप, उमादत्त शर्मा, महफूज राणा, दीपक रानी, अमित कश्यप, रविंद्र बालियान, कमल, धीरज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed