{"_id":"5ac9197f4f1c1bc2618b638a","slug":"141523128703-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार का चुनाव 13 को होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार का चुनाव 13 को होगा
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार का चुनाव 13 को होगा
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ का चुनाव 13 को और मतगणना 14 अप्रैल को होगी। नामांकन नौ अप्रैल को किया जाएगा।
जिला बार संघ के चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह पोरिया, नासिर अली, आमोद त्यागी ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है। नामांकन पत्र नौ अप्रैल को दस से दो बजे तक होंगे। इसी दिन दो बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच कर दी जाएगी। नामांकन वापसी दस अप्रैल को दो बजे तक हो सकेंगे। 13 को चुनाव होगा और मतगणना 14 अप्रैल को होगी। चुनाव अधिकारी का कार्य सैय्यद शबीहे मुस्तफा, सोपाल सिंह, राजीव शर्मा, कपिल कुमार भी देख रहे हैं।
निर्दोष दलितों को जेल भेजने की जांच हो
मुजफ्फरनगर। बाबू जगजीवन राम समाज सेवा समिति के भारत बंद में दो अप्रैल को हिंसा के बाद दलित युवकों की पुलिस द्वारा की जा रही गिरफ्तारी पर रोष जताते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। समिति की ओर से डीएम राजीव शर्मा को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि दो को दलित समाज के युवक भारत बंद के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे थे। इस प्रदर्शन में अराजकतत्वों द्वारा तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया, इसमें दलित शिक्षित बेरोजगार युवकों को पुलिस अब फर्जी तरीके से फंसा रही है। समिति ने कहा कि दो अप्रैल की हिंसा में वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कार्यवाही करने की बात कह रही है, इसके लिए पांच सदस्यीय दल का गठन करने की मांग करते हुए पहले सत्यापन कराकर ही युवकों की गिरफ्तारी करने का आग्रह किया है, ताकि कोई निर्दोष उत्पीडऩ का शिकार न हो सके। प्रदर्शन में प्रदेशीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, मुलकराज, माधवराम शास्त्री, बादल सिंह आदि लोग शामिल रहे।