{"_id":"5ac676964f1c1ba9618b5b85","slug":"141522955926-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि कश्यप जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि कश्यप जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया
बुढ़ाना। महर्षि कश्यप जयंती कस्बे व देहात में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर कस्बे में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 350 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई। डा. सोनू कश्यप की टीम द्वारा आयोजित शिविर में ईसीजी, दिल की जांच, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रोल की संपूर्ण जांच लैब से कराई गई। डा. सोनू कश्यप ने बताया कि सभी मरीजों को दो दिन की दवाई दी गई। इससे पहले, पूर्व राज्यमंत्री सुधाकर सिंह कश्यप ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में डा. शेखर कुमार, कृष्णपाल, अरविंद, पंकज, विपिन, फारूख सैफी आदि मौजूद रहे। मदीनपुर गांव में भी महर्षि कश्यप जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर कश्यप समाज के लोगों ने यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रवीण कुमार, प्रविन्द्र कुुमार, श्रीपाल सिंह ग्राम प्रधान देशपाल, आदेश सहित समाज के सभी लोग मौजूद रहे।