{"_id":"5aa6c4764f1c1ba4238b4d33","slug":"141520878710-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने निकाली जागरुकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने निकाली जागरुकता रैली
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज के शिक्षा संकाय द्वारा ग्राम बहादरपुर में आयोजित साप्ताहिक सामुदायिक कार्यक्रम के अंतर्गत बीएड की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
छात्राओं ने रैली निकालने के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के टिप्स बताए। छात्राओं ने बताया कि खुले में शौच नहीं करना चाहिए। गंदगी फैलने से बीमारियों के फैलने के अधिक चांस रहते हैं। छात्राओं ने ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। बेटियों की पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए अपील की। प्राचार्य डॉ सूर्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि आम जनता पर छात्राओं के घर-घर जाकर समझाने का सीधा असर पड़ता है। आम जनता बेटियों की शिक्षा का महत्व भी समझने लगी है। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम छात्राएं कार्यक्रम के तहत कर रही हैं। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ योगिता शर्मा एवं स्टाफ का सहयोग रहा।
-