फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धूमधाम से मनाया होली का त्योहार

धूमधाम से मनाया होली का त्योहार

Thu, 01 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया  होली का त्योहार
फोटो...
विज्ञापन

चरथावल। होली का त्यौहार कस्बे एवं देहात में धूमधाम से मनाया गया। कस्बे समेत ग्रामीण इलाकों में चार दर्जन सजाई गई होलिका पूजन परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ। बृहस्पतिवार सुबह से ही रोहाना रोड स्थित होली चौक, ठाकुरद्वारा, कानूनगोयान, बसस्टैंड, चौहट्टा में होली पूजन शुरू हो गया था। इसके अलावा खुसरोपुर मार्ग पर भूमियाखेड़ा पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। दूरदराज रहने वाले लोगों ने भारी संख्या में पैतृक गांव पहुंचकर होलिका पूजन में हिस्सा लिया। गांव कुटेसरा, हैबतपुर, दधेडू कलां, न्यामू, बिरालसी, बलवाखेड़ी, अकबरगढ़, दूधली आदि में होलिका पूजन धूमधाम से किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में हनुमानजी की पूजा-अर्चना की। इसके अलावा गली मोहल्लों में बच्चों ने रंगों से जमकर होली खेली।


ऐतिहासिक घाट मेले की तैयारी
चरथावल। दुल्हेड़ी के बाद सैकड़ों वर्षों से लगने वाले परंपरागत घाट मेले में दुकानें सज गई हैं। सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक ऐतिहासिक घाट मेले में मुस्लिम बाहुल्य गांवों से लाखों लोग लुत्फ उठाते हैं। मौत का कुआं, मिनी सर्कस, काला जादूगर और वैरायटी शो लगाए गए हैं। मेले में लगे कई तरह के झूले बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। एसएसआई केसी तोमर ने पुलिस एवं पीएसी के साथ मेला स्थल पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने हुड़दंग मचाने वालों से सख्ती से निपटने की हिदायत दी है। तीरगरान मोहल्ले से शुरू होने वाला घाट मेला दूसरे छोर पर मुर्दापट्टी तक लगता है। दूरदराज से दुकानदारों ने आकर मेला स्थल पर पड़ाव डाल लिया है। शनिवार से लगने वाला मेला तीन दिन तक चलेगा। दंगल मुख्य आकर्षण रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed