फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भारतीय संस्कृति की पहचान है हिंदी भाषा

भारतीय संस्कृति की पहचान है हिंदी भाषा

Thu, 11 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति की पहचान है हिंदी भाषा
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदी दिवस पर ग्रीनलैंड माडर्न जूनियर हाईस्कूल मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य सुरेंद्रपाल सिंह आर्य ने बच्चों को हिंदी भाषा का महत्व बताया। कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। हमें अपनी मातृभाषा का सम्मान करना चाहिए। विश्व हिंदी दिवस पर संपूर्ण भारत वर्ष में सभी सरकारी और अर्द्धसरकारी कार्यालयों में हिंदी विषय पर कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए, क्योंकि जो राष्ट्र अपनी मातृभाषा को ही भूल जाता है उसका पतन निश्चित है। हिंदी भारतीय संस्कृति की पहचान है। भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में हिंदी का अत्यधिक महत्व है। आज हम गैरों की भाषा सीखकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं। अपनी भाषा में हम समाज एवं राष्ट्र का अधिक हित कर सकते हैं। हिंदी का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है। इस दौरान सुदेश रानी, सीमा रानी, सोनिया, शिवानी आदि का मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed