फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कर्मचारी एकजुट हों, तभी मिलेगा हक

कर्मचारी एकजुट हों, तभी मिलेगा हक

Thu, 04 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी एकजुट हों, तभी मिलेगा हक
कर्मचारी एकजुट हों, तभी मिलेगा हक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के भवन पर बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता ही उनकी ताकत है। एकजुट होने पर समस्याओं के साथ हक को प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए प्रत्येक विभाग के कर्मचारी को जागरूक किया जाए।
अध्यक्ष रविंद्र सिंह नागर ने कहा कि कैशलेस कार्ड बनाए जाएं। प्रदेश सरकार फरवरी 2018 में इस योजना लागू करने जा रही है, जिसका कर्मचारियों को लाभ मिल सकेगा। क्षेत्रीय मंत्री रोडवेज सुधीर कुमार ने कहा कि आंदोलन के लिए संगठन को एकजुट होना पड़ेगा तथा कर्मचारियों को जागरूक करने पर बल दिया। संग्रह अमीन संघ के मंडलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि संग्रह सेवक अमीनों के क्षेत्र में तैनात किए जाएं। आईआईटी अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा ने कहा कि मांगों को लेकर प्रांतीय स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। सभा में शशि कला तोमर, हुुकुमचंद शर्मा, एमए अली ने भी अपने विचार रखे। सभा की अध्यक्षता रविंद्र सिंह नागर और संचालन कुलदीप शर्मा ने किया।
विज्ञापन

रेई में सुगम कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। राजकीय हाईस्कूल रेई में उप्र माध्यमिक शिक्षा अभियान और कुसुमा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सुगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों के अभिभावकों को शिक्षा से जुड़ी अनेक जानकारियों के बारे में बताया गया। मास्टर ट्रेनर सुचित्रा सैनी ने अध्यापकों और विद्यालय समिति को नामांकन में वृद्धि करने, विद्युत कनेक्शन जैसी समस्याओं आदि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्या धृति जैन, अनुराधा, विभा सिंह, निशांत परवीन, कविता, सुधारानी, शमसू, सत्यप्रकाश त्यागी, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात को ब्लड कैंप लगाएंगे
मुजफ्फरनगर। मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार महासभा संघ के पदाधिकारियों ने कचहरी रोड कैंप कार्यालय पर सभा का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि सात जनवरी को संगठन की ओर से ब्लड कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप भगत सिंह रोड स्थित क्षत्रिय सुनार धर्मशाला पर आयोजित होगा। सभा में ऋषि वर्मा, रामगोपाल वर्मा, मनोज सोनी, दीपक सोनी, मोहन लाल वर्मा, पवन वर्मा, अशोक वर्मा, राजकुमार वर्मा, संजय वर्मा, पंकज वर्मा, अरविंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed