{"_id":"5a3d56374f1c1b0f788b4643","slug":"141513969207-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को समर्पित था चौधरी का जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को समर्पित था चौधरी का जीवन
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तितावी (मुजफ्फरनगर)। स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज बघरा में चौधरी चरणसिंह जयंती की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंधक देवराज पंवार, निदेशक विकास पंवार, प्राचार्या रीना सहरावत ने चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। सचिव देवराज पंवार ने कहा कि किसान मसीहा ने पूरा जीवन किसानों के हित में समर्पित कर दिया था। निदेशक विकास पंवार ने कहा कि 1930 में सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान उन्होंने नमक कानून तोड़कर गांधीजी का पूर्ण सहयोग किया, जिसमें चरणसिंह को 6 माह की सजा सुनाई गई थी। प्रवक्ता यतिका कुमारी ने चौधरी चरणसिंह के शैक्षिक और राजनैतिक जीवन के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्राचार्या रीना सहरावत ने चौधरी साहब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ फरहाना राना, डॉ रश्मि तायल, कु0 सोनम, अंजलि, नाजरीन, सतेन्द्र कुमार, संजीव संगम, रणधीर कुमार, कृष्ण कुमार, मंतोष, सीमा आदि उपस्थित रहे 7
अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव चांदपुर निवासी आदेश त्यागी शुक्रवार दोपहर कस्बे के अहमद हॉस्पिटल में अपने बच्चे का उपचार कराने आया था। उसने अपनी बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी कर दी। बच्चे का उपचार करा कर वापस जाने लगा तो उसे बाइक नहीं मिली। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में एक युवक बाइक ले जाता नजर आ रहा है, किंतु उसका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है।
हादसे में अधेड़ की मौत
छपार। बरला गांव में शुक्रवार को सब्जी की पैंठ लगती है। गांव ताजपुर निवासी 42 वर्षीय ऋषिपाल पुत्र किसम सिंह पैंठ से सब्जी खरीदकर बसेड़ा वाली सड़क से वापस जा रहा था। शराब के ठेके के सामने पीछे से आई एक डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी। चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।