{"_id":"5a3811234f1c1b3c3d8be962","slug":"141513623843-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम इंडेंट को लेकर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम इंडेंट को लेकर किसानों का हंगामा
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम इंडेंट को लेकर किसानों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहाना। भाकियू ने सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय रोहाना पर सामान्य गन्ना प्रजाति के इंडेंट जारी किए जाने को लेकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यालय की तालाबंदी कर सचिव को तीन घंटे तक बंधक बनाकर नारेबाजी कर विरोध किया।
भाकियू ब्लाक उपाध्यक्ष संजीव भारद्वाज और महामंत्री आदेश बाबा के नेतृत्व में रोहाना कलां, रोहाना खुर्द, बहेड़ी, आखलौर, रेई, बड़कली, मलीरा आदि गांव के किसानों ने सोमवार को गन्ना समिति कार्यालय पर हंगामा किया। किसानों ने सामान्य गन्ना प्रजाति के गन्ने की आपूर्ति के लिए 50 प्रतिशत इंडेंट जारी करने की मांग करते हुए तालाबंदी कर धरना दिया। किसानों ने गन्ना समिति के विशेष सचिव नरेश कुमार को तीन घंटे तक अपने बीच बंधक बनाए रखा। किसानों की मांग को लेकर गन्ना प्रबंधक नरेश मलिक, सुधीर कुमार ने धरने पर पहुंच कर 40 प्रतिशत इंडेंट जारी किए जाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। इस दौरान पंकज भगत, अनुज कुमार, डॉ प्रमोद, विनोद, गोपाल त्यागी, मनोज प्रधान, भोजराज, वीरेंद्र, संदीप नित्यानंद, अश्वनी प्रधान आदि उपस्थित थे।
कम इंडेंट को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
तितावी। बस स्टैंड लालूखेड़ी पर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय कार्यालय पर तालाबंदी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। किसानों के बीच तितावी मिल के अधिकारी संजय तोमर पहुंचे। जिस पर किसानों ने मिल पर आरोप लगाते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर और मंसूरपुर सोसायटी के किसानों को ज्यादा इंडेंट दिया जा रहा है, जबकि शामली सोसायटी को कम दिया जा रहा है। किसानों ने सबको बराबर इंडेंट देने की मांग की। जिस पर तोमर ने आश्वासन देते हुए कहा कि दो दिन का समय किसान दें, इस समस्या को दूूर कर दिया जाएगा।