{"_id":"59f77ba34f1c1b8e698b8631","slug":"141509391267-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हित में काम कर रही सरकार: राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हित में काम कर रही सरकार: राणा
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। एक साल के अंदर बिजली, पानी और टूटी सड़कों की समस्या का पूर्ण समाधान हो जाएगा।
गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा सोमवार को स्वागत समारोह में गांव दुर्गनपुर पहुंचे। ठाकुर चौबीसी के चौधरियों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सभा में उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार लगातार निर्णय ले रही है। रमाला और मोहिद्दीनपुर शुगर मिल के लिए करोड़ों के बजट से चीनी मिल का विस्तार का कार्य शुरू किया जा रहा है। बुलंदशहर और सहारनपुर की बंद पड़ी चीनी मिलों को भी चालू कराया जाएगा। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि सरकार गरीबों और किसानों के हित में कार्य कर रही है। अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सहरावत ने कहा कि जब-जब भी भाजपा की सरकार प्रदेश में आई है, किसानों के हित में कार्य किए गए हैं। जिला पंचायत सदस्या अंजलि मलिक ने कहा कि जिलेभर में अधिकांश सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य योगी सरकार ने किया है।
अध्यक्षता ठाकुर नरेंद्र ने तथा संचालन नितिन मलिक ने किया। कार्यक्रम में जगदीश, विजयपाल, संजय मलिक, सोनू, ब्रह्मपाल सिंह, अजेश, राजपाल सिंह, देवेंद्र मलिक, अमित शर्मा, डॉ. सुनील सिंह, बी नारायण, जयकुमार मलिक, सत्येंद्र, कुलदीप, यशपाल, अनिरुद्ध ठाकुर आदि मौजूद रहे।